आज IPL में पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में शाम 7:30 बजे से होगा। पंजाब ने अपने सीजन की शुरुआत बेंगलुरु के खिलाफ 206 रनों के शानदार चेज के साथ की थी। पर उसके बाद उसका प्रदर्शन खराब होता गया है। हालात तो ऐसे हो गए कि दिल्ली ने केवल 10.3 ओवर्स में उसे टारगेट चेज कर मैच हरा दिया। ऐसी हार से किसी भी टीम के खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस टूट जाता है।
दूसरी तरफ चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की पारी की बदौलत मुंबई के खिलाफ अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। चेन्नई शुरुआती प्रदर्शन के बाद अब खेल के स्तर में सुधार करती दिख रही है।
चेन्नई शुरुआती हार से उबरती दिख रही है
चेन्नई सुपर किंग्स का सफर अब तक मिलाजुला रहा है। लास्ट ईयर के ऑरेंज कैप विनर ऋतुराज गायकवाड़ का शुरुआती कुछ मुकाबलों में खराब प्रदर्शन टीम पर भारी पड़ा। जब टॉप ऑर्डर से स्टार्ट ठीक नहीं मिल सका तो मध्यक्रम ने भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। परिणाम यह हुआ कि चैंपियन चेन्नई अपने नाम के अनुरूप नहीं खेल सकी। हालांकि अब ऋतुराज फॉर्म में वापस लौट आए हैं।साथ ही रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे आकर्षक बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा 40 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए मुकाबले फिनिश कर रहे हैं। अगर चेन्नई को प्लऑफ तक का सफर तय करना है तो उसे इसी निरंतरता के साथ अपने बचे हुए मुकाबलों में प्रदर्शन करना होगा। रवींद्र जडेजा अगर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अधिक योगदान दे सकें तो यह टीम के हित में होगा।
साथ ही रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे आकर्षक बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा 40 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए मुकाबले फिनिश कर रहे हैं। अगर चेन्नई को प्लऑफ तक का सफर तय करना है तो उसे इसी निरंतरता के साथ अपने बचे हुए मुकाबलों में प्रदर्शन करना होगा। रवींद्र जडेजा अगर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अधिक योगदान दे सकें तो यह टीम के हित में होगा।
Photo Souce : bhaskar.com |
Comments
Post a Comment