NTA CUET UG 2022 के लिए Sample Papers (Mock Test) वेबसाइट पर किया गया अपलोड, नए प्रकार के MCQ का भी पता चला

 छात्रों के लिए एक बड़ी खबर, NTA ने अपनी वेबसाइट https://nta.ac.in पर CUET (UG) - 2022 के Section II के कई डोमेन विषयों और Section I के लैंग्वेज विषयों पर CBT मोड में ऑफिशियल मॉक टेस्ट (Official Mock Tests) व ऑनलाइन सैम्पल पेपर्स (Online Sample Papers) जारी किये हैं।

इन मॉक टेस्ट (Mock Tests) के अनुसार पूछे जाने वाले MCQ के प्रकार में बड़े बदलाव देखे गए हैं। विशेष रूप से Section II के डोमेन विषयों में स्टैंडअलोन MCQs के अलावा अब और तरह के MCQ भी पूछे जाएँगे, जिसे आप नीचे दिए गए स्क्रीन्शॉट्स में देख सकते हैं।

CUET (UG) - 2022 में गणित और जीव विज्ञान पर Mock Tests (डोमेन विषय)

ये लॉन्च किए गए मॉक टेस्ट CBSE और ICSE की बोर्ड परीक्षा से पहले प्रदान किए गए प्रतिष्ठित सैम्पल पेपर्स के समान हैं। अंतर केवल इतना है की ये कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में हैं। इन मॉक टेस्ट के पैटर्न का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जुलाई 2022 का पेपर अब 100% इन्हीं पर आधारित होगा |

NTA ने केस बेस्ड MCQ भी दिए हैं जो आमतौर पर CBSE कक्षा 12 परीक्षा में ही पूछे जाते हैं। अपेक्षित जुलाई 2022 के पेपर का कठिनाई स्तर एंट्रेंस एग्जाम जैसे NCERT और NCERT Exemplars (कम से कम PCMB विषयों में) के समान देखा गया है।

उदाहरण के लिए मैथ्स, फीजिक्स, बायोलॉजी और केमेस्ट्री जैसे कुछ डोमेन विषयों के ब्लूप्रिंट पर एक नज़र डालें।


अपलोड किए गए मॉक टेस्ट के अनुसार कॉमर्स और ह्यूमैनिटी विषयों के लिए भी समान पैटर्न (विभिन्न प्रकार के MCQ की संख्या में भिन्नता के साथ) देखा गया है।

इन ऑफिशियल मॉक टेस्ट के आधार पर कुछ CUET किताबें भी प्रदान की गयी हैं ताकि छात्रों को सटीक उपरोक्त पैटर्न पर अधिक पेपर का अभ्यास करने में मदद मिल सके। ये पुस्तकें Educart के सहयोग से तैयार की गई हैं और उन्होंने NTA CUET (UG) - 2022 के इन मॉक टेस्ट को पहले से ही शामिल कर लिया है!

Comments