MPBSE MP Board Result 2022: 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे घोषित होंगे एमपी बोर्ड के नतीजे, जारी हुई रिजल्ट डेट

 एजुकेशन डेस्क। MP Board 10th, 12th Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 18 लाख छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, मध्य प्रदेश द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट की घोषणा 29 अप्रैल 2022 को दोपहर 1 बजे की जाएगी  साथ ही, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को एक साथ ही जारी किया जाएगा। दोनो कक्षाओं के लिए एमपीबीएसई रिजल्ट 2022 डेट और टाइम का औपचारिक ऐलान आज, 27 अप्रैल 2022 को कर दिया गया है। ये अपडेट मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी किया गया है।

एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 10 लाख स्टूडेंट्स और एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की राह देख रहे करीब 8 लाख छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि एमपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री परीक्षाफल घोषणा कार्यक्रम के औपचारिक ऐलान के बाद इससे सम्बन्धित नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर प्रकाशित भी कर दिया गया है। साथ ही, इस एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 नोटिस में स्टूडेंट्स को अपना परिणाम देखने के लिए विभिन्न विकल्पों की जानकारी भी बोर्ड द्वारा साझा की गई है।

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक

इस बीच, यदि पूर्व के वर्षों के पैटर्न को देखें तो एमपीबीएसई द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 को देखने के लिए लिंक को एमपी गवर्नमेंट रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स इंटरनेट की उपलब्धता न होने की स्थिति में अपना परिणाम SMS के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे। हालांकि, स्टूडेंट्स अपन एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

Comments