टोल फ्री नंबर पर करें भ्रष्टाचार की शिकायत : उपायुक्त

संवाद सेवक, करनाल : उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरकार ने एक और नई पहल की है। पहले लोगों को पता नहीं होता था कि भ्रष्टाचार की शिकायत कहां की जाए। अब सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार शिकायत टोल फ्री नंबर चस्पा करने का निर्णय लिया है।

उपायुक्त ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य के तहत सभी सरकारी कार्यालय परिसरों में टोल-फ्री नम्बर 1800-180-2022 और चार अंकों के 1064 नंबर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है। ये दोनों नंबर वर्तमान में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए राज्य सतर्कता ब्यूरो के पंचकूला स्थित मुख्यालय में संचालित हैं। उन्होंने बताया कि ये हेल्पलाइन नंबर लंबे समय से संचालित हैं लेकिन इन नंबरों को प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में ठीक से प्रदर्शित नहीं किया गया है। नतीजतन, लोगों को जानकारी के अभाव में सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में राज्य सतर्कता ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

डीसी ने बताया कि हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी पत्र में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलों, निगमों के प्रमुख, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को इन नंबरों को अपने कार्यालयों में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है ताकि आम जनता बिना किसी कठिनाई भ्रष्टाचार संबंधी अपनी शिकायत सतर्कता ब्यूरो में दर्ज करा सके। राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मई को

जागरण संवाददाता, करनाल: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जसबीर ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दुर्घटना के दावों, चेक बाउंस, बैंक वसूली, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित दीवानी विवाद सहित घरेलू हिसा अधिनियम आदि से संबंधित मामलों सहित कंपाउंडेबल अपराधों के आपराधिक मामलों को भी लिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति का न्यायालय के समक्ष कोई विवाद होने पर वह अपना मामला राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष सुलझा सकता है।

Comments