अंत्योदय को अपना मूलमंत्र मानकर राष्ट्र सेवा में समर्पित पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता : रामकुमार कश्यप

इन्द्री, 6 अप्रैल विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठï नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इन्द्री के वार्ड नम्बर-1 बूथ नम्बर 73 पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बडे ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मैं संगठन के उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूं जिन्होंने अपना सर्वस्व अर्पण कर पार्टी को इस वैभव तक पहुंचाया है। भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसके सदस्यों के लिए पार्टी ही परिवार है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय को अपना मूलमंत्र मानकर राष्ट्र सेवा में समर्पित पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे संगठन की नींव है। सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

श्कश्यप ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने की थी। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी का संगठन बहुत अधिक मजबूत हुआ है और संगठन मजबूत होने से केन्द्र व देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारें कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी और हमारे देश की बागडोर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में आई तब से लेकर आज तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशहित में असंख्य जनकल्याणकारी योजनाएं एवं नीतियां बनाकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
कश्यप ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बनी हरियाणा सरकार ने अपने पिछले 7 वर्ष के शासनकाल में हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं एवं नीतियां बनाई है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य बड़ी ही तेजी से करवाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ऐतिहासिक पहल के तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रूपये से कम है, ऐसे परिवार को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही इन परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड इत्त्यादि बनाकर प्रदान कर दिए जाऐंगे।
इसके उपरांत विधायक राम कुमार कश्यप ने बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनियां के किसी भी देश में ऐसी कोई फैक्टरी नहीं बनी, जो रक्त बना सकें, भगवान ने हमें स्वस्थ शरीर दिया है और हमारे इस स्वस्थ शरीर में ही रक्त बनता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है। रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती बल्कि रक्तदान करने से हमें कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है और हमारा शरीर भी स्वस्थ एवं ठीक रहता है।
इस मौके पर बीडीपीओ अंग्रेज सिंह मोर, इन्द्री मंडल के भाजपाध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, चरण सिंह मढान, रमन उडाना, अमित गोयल, रघुबीर बतान, जयप्रकाश बंसल, शिव कुमार कश्यप, राजेश कुमार पाल, राकेश पाल पार्षद, महिला भाजपा नेत्री उर्मिला देवी, गुरमेज सिंह, अमर सिंह पाल, सुभाष काम्बोज सहित विभिन्न वार्डों के पाषर्द, भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी मौजूद रहें।

Comments