टोल को फ्री करवाने पर 10-12 किसान नेताओं पर मामला दर्ज

 बहादुरगढ़: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334बी पर बहादुरगढ़ के छारा में टोल प्लाजा फ्री कराने के मामले में पुलिस ने संबंधित किसानों पर मामला दर्ज किया है। छारा टोल कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में 10-12 किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है। प्रबंधक का कहना है कि टोल तीन घंटे फ्री रहने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात किसान नेताओं पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला जींद के लक्ष्मी नगर निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह छारा टोल प्लाजा पर प्रबंधक के रूप में कार्यरत है। शनिवार को करीब 10 बजे किसान यूनियन के 10-12 कार्यकर्ता टोल प्लाजा में आए और अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

नारेबाजी करके टोल प्लाजा कर्मचारियों को टोल बूथ से बा
हर निकाल दिया और सभी टोल लाइनों को बाहर कर दिया। इससे टोल प्लाजा फ्री हो गया और वाहन बिना टोल शुल्क दिए फ्री जाने लगे। 12 बजे यह धरना समाप्त हुआ और उसके बाद टोल शुल्क की वसूली शुरू हुई। इस तरह टोल शुल्क दो घंटे तक बंद रहा। 
इससे उनकी कंपनी को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस बात को लेकर मैंने अपनी उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श किया और उन्होंने टोल प्लाजा पर धरना देने वाले और टोल फ्री करवाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने के निर्देश दिए हैं। रवि कुमार ने इसके बाद देर रात को आसौदा थाना की मांडौठी चौकी पुलिस को शिकायत देकर आरोपित किसान नेताओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। थाना आसौदा पुलिस ने अज्ञात किसानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149 व 427 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अब पुलिस छारा टोल की सीसीटीवी फुटेज लेकर टोल फ्री कराने वाले किसानों की पहचान करेगी और उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू करेगी।

Comments